शिमला। बीती रात चिडग़ांव के गांव दिउदी में आग लग गई। इस आगज़नी में मकानों के अलावा 12 मवेशी जलकर राख हो गए। इस आग में दो घर जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं। सालपुर उम्र (80) वर्ष का दो मंजिला मकान जिसमे 8 कमरे व किचन बाथरुम बना था जलकर राख हो गए। मकान में आग से तीन बकरियां, एक भेड़, दो गाय व एक बछड़ा भी जल गए। इसके साथ लगते मकान त्वारमणी ( 47) वर्ष का दो मंजिला मकान जिसमें 5 कमरे, किचन व बाथरुम जलकर राख हो गया।

इस मकान की धरातल मंजिल में बंधी 3 गाय भी जिंदा जल गई । इसके अलावा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया है। आग ने पडोसियों के विनोद कुमार दीपराज व विमला देवी के मकानों को भी चपेट में ले लिया। इनके मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के समय सालपूर घर पर अकेला ही था। पारिवारिक सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे। आग लगने के कारणो का अभी पता न चल पाया है। आगजनी पर स्थानीय लोगों व फायर ब्रिगेड द्वारा काबू पाया गया।

You missed