बिलासपुर/सीमा राव : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य रंजीत कपिल ने की। इस विशेष शिविर का शुभारंभ सेवानिवृत्त डॉक्टर सत्य रतन गौतम एसोशिएट प्रोफेसर ने किया। उन्होंने कहा एनएसएस जैसी गतिविधियां बच्चों को एक सशक्त राष्ट्र भक्त व सच्चा समाज प्रेमी बनाती हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना से बच्चों में समूह में काम करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि आज के दौर में इस प्रकार की गतिविधियां बहुत ही आवश्यक हैं क्योंकि बच्चे टेक्नोलॉजी के दौर में अपने तक ही सीमित रह गए हैं।
एनएसएस प्रभारी करतार सिंह ठाकुर तथा सुरेखा गौतम ने बताया कि इस शिविर का मकसद तब तक हल नहीं होता जब तक कि इसके मूल मंत्र नाट मीं बट यू भाव को नहीं अपनाया जाता। उन्होंने बताया कि 7 दिनों तक चलने वाले शिविर में विभिन्न स्रोत अधिकारियों से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा जो कि आगे चलकर समाज के प्रति बच्चों में एक जिम्मेदार नागरिक होने की खूबसूरत पहल है। इस शिविर में 25 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों को अनुशासन में रहने तथा घर से दूर रहकर विषम परिस्थितियों में अपने आप को मजबूत बनाना होता है।
