Spread the love

सोलन : औद्योगिक क्षेत्र सोलन के परवाणू के साथ लगते टकसाल में एक घर से सोना-चांदी समेत 63 हजार रुपये चोरी हो गए हैं।चोरी हुए सामान की कुल कीमत दो लाख 18 हजार 200 रुपये बतायी जा रही है। व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी है। साथ ही जल्द कार्रवाई की मांग भी की गयी है।

भूपिंद्र ठाकुर निवासी गांव पुरला, टकसाल ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया है। शिकायत पत्र के माध्यम से बताया कि वह परवाणू में एक दुकान पर कार्य करता है, जबकि इसकी पत्नी उद्योग में कार्य करती है। दोपहर करीब एक बजे घर पहुंचा तो घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ पाया। ऐसा देख वो अंदर गया। वहां देखा कि अलमारी का ताला टूटा था और सारा सामान बाहर बिखरा था।

इस बारे व्यक्ति ने सूचना घरवालों को दी। वहीं, इसने पहले माता-पिता से भी घटना के बारे में पता किया तो उन्होंने कहा कि वे दोपहर में सो रहे थे इसलिए उन्हें कुछ पता न चल सका। व्यक्ति ने बताया कि एक सोने का मंगलसूत्र जिसका वजन करीब अढ़ाई तोला है जिसकी कीमत करीब एक लाख 50 हजार रुपए, चांदी के चार सिक्के कीमत 3200 रुपये और नकदी करीब 63 हजार रुपये चोरी हुई है। पुलिस थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने बताया कि व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करवाया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आगामी जानकारी ली जा रही है।

You missed