Spread the love

शिमला : विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कई दिग्गजों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। मंगलवार को आज अंतिम दिन शिमला शहरी सीट से माकपा प्रत्याशी टिकेंद्र पंवर ने नामांकन दाखिल किया तो उसके बाद आम आदमी पार्टी से टिकट कटने के बाद गौरव शर्मा ने आज़ाद प्रत्याशी के रूप अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।

बता दें कि गौरव शर्मा का शिमला शहरी सीट से नामांकन भरने के बाद कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दे रहा है। गौरव शर्मा का संघ और भाजपा से पुराना नाता रहा है ऐसे में वे भाजपा के गढ़ में सेंध लगा सकते हैं। गौरव शर्मा एक युवा नेता हैं जो 25 साल की उम्र में नगर निगम शिमला के सबसे युवा पार्षद भी रह चुके हैं।ऐसे में विधानसभा चुनाव के लिए भी शिमला शहरी सीट से सबसे युवा प्रत्याशी के रूप में MLA के लिए नामांकन भरा है इससे पहले उन्होंने शिमला ग्रामीण सीट से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं। अब आम आदमी पार्टी से टिकट कटने के बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। गौरव शर्मा पिछले 18 सालों से शिमला में कर रहे है समाज सेवा। छात्र राजनिति से लेकर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

You missed