सोलन।गीता आदर्श विद्यालय सोलन में बुधवार को 25वीं अंतर्विद्यालीय भाषण एवं श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 14 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गीता आश्रम समिति व गीमा आदर्श विद्यालय के प्रधान एलके बंसल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। भाषण प्रतियोगिता में सेंट ल्यूक्स स्कूल की साक्षी नोटियाल ने पहला, चायल स्कूल की नव्या कौशिक ने दूसरा और डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल परवाणू की रागिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बॉयज स्कूल सोलन के अजय को सांत्वना पुरस्कार और कंडाघाट स्कूल की हिमा को प्रशस्ति पत्र पुरस्कार दिया गया।
श्लोकोच्चारण के कनिष्ठ वर्ग में गुरुकुल स्कूल की हिमांशी, बाल भारती विद्यालय नौणी का रूद्रांश व बॉयज स्कूल सोलन का क्षितिज क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे, जबकि भोज आंजी स्कूल की स्नेहा देवी को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसी तरह वरिष्ठ वर्ग में बाल भारती स्कूल की स्नेहा ने प्रथम, एमआरए डीएवी स्कूल सोलन की श्रेष्ठा ने द्वितीय और कंडाघाट स्कूल की नियती ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस वर्ग में डीएवी कंडाघाट के सहज को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान रामकृष्ण कोशिक, कौमुदी ढल, डॉ. अर्चना पंत ने भाषण और डॉ. प्रेमलाल गौतम, डॉ. शंकर वशिष्ठ व नरेश शर्मा ने श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। सभी विजेता छात्रों को गीता आश्रम समिति के प्रधान एलके बंसल, उषा बंसल, डीएन गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अरुण गोयल, शशि गोयल, पीएल गुप्ता, विद्या गुप्ता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
