सोलन : गीता आदर्श विद्यालय सोलन के सामाजिक विज्ञान विभाग ने भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें रागिनी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पलक दूसरे और रिद्धि तीसरे स्थान पर रही। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. स्नेह शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छात्रों ने ऑनलाइन क्लास के फायदे व नुकसान, प्राकृतिक आपदा और कोरोना काल : लॉकडाउन व उसके बाद की स्थिति आदि विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इसमें प्रवीण झाग्टा व सरोज नौटियाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। स्कूल की ज्वाइंट प्रिंसिपल पंपोष गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आदित्य, एंजल, बबीता राणा, भव्या सहित अन्य छात्रों ने भाग लिया। कंपीटिशन के फाइनल राउंड के लिए 9 छात्रों का चयन किया गया था, जिनमें से रागिनी, पलक व रिद्धि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक सुरेश कौशल, रमा पॉल, नीना शर्मा आदि मौजूद रहे।

You missed