सीकर : खाटूश्यामजी मंदिर में सोमवार को अलसुबह भीड़ के दबाव के कारण वहां भगदड़  मच गई. इससे श्याम भक्त तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई. भगदड़ की सूचना से वहां अफरातफरी मच गई. पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये. आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने में जुटे हैं. पुलिस प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है. मृतकों में से फिलहाल केवल एक महिला की पहचान हुई. खाटूश्यामजी के इस मंदिर में देशभर से श्रद्धालु जुटते हैं.

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के शेखावाटी इलाके के सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी के मंदिर में यह भयानक हादसा अलसुबह हुआ. सुबह मंदिर का प्रवेश द्वार खोलते ही भीड़ का दबाव बढ़ने से वहां भगदड़ मच गई. श्रद्धालुओं ने एक साथ मंदिर में घुसने की कोशिश की. इस दौरान वहां धक्कामुक्की और अफरातफरी का माहौल हो गया. देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई. इससे बाबा के दर्शन करने आये श्रद्धालुओं में शामिल तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. इसकी सूचना से वहां और भय का माहौल हो गया. सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर दौड़ा.

You missed