शिमला| सूबे में के सरकारी स्कूलों में कोरोना संक्रमित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में बुधवार को कमी आई है। बुधवार को सिर्फ विद्यार्थियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसमें दो विद्यार्थी कांगड़ा जिला और एक-एक विद्यार्थी हमीरपुर और चंबा से है। चंबा में संक्रमित हुआ विद्यार्थी छठी कक्षा का है। शेष तीन विद्यार्थी जमा एक और जमा दो कक्षा के हैं। अभी तक 576 विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं। 458 विद्यार्थी स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 67 अभी एक्टिव मामले हैं

कोरोना से एक व्यक्ति की मौत
हिमाचल में कोरोना से जिला कांगड़ा में 80 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 96 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में बुधवार को 6388 लोगों की सैंपलिंग की गई। मौत का आंकड़ा 3806 पहुंच गया है। एक्टिव मामलों की संख्या 1193 पहुंच गई है।

You missed