शिमला| पिछले 24 घंटो में हिमाचल प्रदेश में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें कांगड़ा की 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला व हमीरपुर की 37 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 90 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3701 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 221203 मामले आ चुके हैं। इनमें से 216124 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1361 रह गए हैं।

इसमें से बिलासपुर जिले में 81, चंबा 12, हमीरपुर 340, कांगड़ा 423, किन्नौर नौ, कुल्लू 30, लाहौल-स्पीति एक, मंडी 199, शिमला 101, सिरमौर दो, सोलन 29 और ऊना में 134 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 114 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 3535 लोगों के सैंपल लिए गए।

You missed