शिमला। पिछले 24 घंटो में हिमाचल प्रदेश में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें कांगड़ा की 90 बुजुर्ग महिला व मंडी के 71 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में 16 विद्यार्थियों समेत 183 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिलासपुर जिले में तीन, हमीरपुर दो, कांगड़ा चार और ऊना में सात विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में अब तक 113 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से 15 विद्यार्थी ठीक हो गए हैं जबकि 89 अभी भी पॉजिटिव हैं। पॉजिटिव नौवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी है। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3711 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 221826 मामले आ चुके हैं। इनमें से 216750 ठीक हो चुके हैं।
कोरोना सक्रिय मामले 1348 हो गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 82, चंबा 10, हमीरपुर 281, कांगड़ा 463, किन्नौर नौ, कुल्लू 28, लाहौल-स्पीति एक, मंडी 170, शिमला 90, सिरमौर सात, सोलन 39 और ऊना में 168 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 142 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 8442 लोगों के सैंपल लिए गए। सिरमौर में सोमवार को सक्रिय केस शून्य हो गए थे, लेकिन मंगलवार को यहां सात नए मामले आए हैं।
