शिमला। पिछले 24 घंटों में हिमाचल में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें कांगड़ा के 60 वर्षीय, शिमला की 90 वर्षीय वृद्धा के अलावा ऊना जिले की 52 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 2683 हो गया है। उधर, प्रदेश में नए मामले भी आ रहे हैं।
शनिवार को 107 नए मामले सामने आ, जबकि 29 कोविड मरीज ठीक भी हो गए। इसके साथ ही कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 1371 हो गई है।
