Spread the love

शिमला : बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में सराकर ने 3 अहम फैसलों पर अपनी मुहर लगा दी है। इस बैठक में सेमीकंडक्टर्स और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विकास के लिए कार्यक्रम में संशोधनों, उच्च दक्षता वाले सौलर पीवी मॉड्यूल ट्रांस-2 के लिए पीएलआई स्किम और राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति को मंजूरी दी गई है। बता दें, पीएम नरेंद्र ने राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति को बीते दिनों अनावरण किया था। तब पीएम ने कहा था कि देश में बिजनेस को आसान बनाने और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में बदलाव ये जरुरी है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें 3 निर्णय लिए गए। मंत्रीमंडल ने उच्च दक्षता वाले सौलर पीवी मॉड्यूल ट्रांस-2 के लिए पीएलआई स्कीम को मंजूरी दे दी गई है। सरकार की ओर से 19,500 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया। साथ ही 14 क्षेत्र में पीएलआई स्कीम लाई गई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि, इसका मकसद लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स रैंकिंग में सुधार करना और वर्ष 2030 तक देश को शीर्ष 25 देशों में शामिल कराना है।

You missed