शिमला। कार्ट रोड़ के साथ लगते कृष्णानगर के दो मंजिला मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। आगजनी से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। बताया गया की दिस वक्त आग लगी उस समय घर पर कोई नहीं था औऱ मकान में ताले लगे हुए थे।

जब पड़ोसियों ने धुंए के साथ आग की लपटें देखी तो अग्निशमन को सूचित किया। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। आगज़नी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंत गई है। आग लरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

You missed