कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर पुलिस ने चरस के साथ मलाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज आगामी कार्रवाई जारी रखी है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि शनिवार शाम को पुलिस की एक टीम जिया व मणिकर्ण रोड पर गश्त पर थी। इसी बीच मलाणा निवासी अजय ठाकुर के कब्जे से एक किलो 104 ग्राम चरस बरामद की गई।
युवक को गिरफ्तार किया गया। भुंतर थाने में युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से यह पता किया जा रहा है कि ,उसने चरस की यह खेप कहां से लाई है।
