Spread the love

कुल्लू : मणिकर्ण घाटी में पार्वती नदी से एक क्षत-विक्षत शव मिला है। शव को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हुआ है, जिसके चलते शव की पहचान नहीं हो पा रही है, और बताया कि त्वचा पूरी तरह से खराब हो चुकी है, शरीर का कोई भी भाग भी पहचान लाइक नहीं रहा है । ऐसे में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है. यह शव पार्वती नदी में जान गांव के पास बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त की कोशिशें लगातार जारी हैं ताकि शव को उसके परिजनों तक पंहुचाया जा सके।

You missed