कुल्लू जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण ठाकुर लंबी बीमारी के बाद 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। बालकृष्ण ठाकुर के निधन से कांग्रेस पार्टी को भारी क्षति हुई है। ठाकुर के निधन पर पूरे कुल्लू क्षेत्र में शोक में डूब गया है। उधर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से एक राजनीतिक युग का अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ गहरी संवेदना है और भगवान इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को दुख सहने की क्षमता दे। बता दें कि स्व बालकृष्ण ठाकुर करीब 12 वर्षों तक कुल्लू कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और इस दौरान उन्होंने कुल्लू जिला में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम किया। इसके अलावा वे कई वर्षों तक ग्राम पंचायत राहनू के प्रधान भी रहे और पंचायत के विकास कार्य करने में अहम योगदान दिया। बालकृष्ण ठाकुर बीते कई सालों से बीमार थे और वीरवार को उन्होंने अंतिम सांस ली और अपनी अनन्त यात्रा पर निकल पड़े।

You missed