कुल्लू। विश्व के प्राचीन लोकतंत्र वाले मलाणा गांव में आगजनी की घटना सामने आई है। आगजनी की यह घटना देर रात एक बजे पेश आई है। अभी तक अग्निकांड के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना में अब तक 12 मकान जलकर राख हो चुके हैं। देर रात को भड़की इस आग की सूचना ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी और सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंची। गांव तक सड़क न होने के कारण यह वाहन गांव से करीब तीन किलोमीटर देर खड़े करने पड़े और विभाग की टीम पैदल गांव तक पहुंची। दमकल विभाग की टीम जब तक गांव तब तक आग पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन 12 मकानों को जलने से नहीं रोका जा सका। अभी भी गांव में मकान सुलग रहे हैं। हालांकि विभाग का दावा है कि आग पूरी तरह से नियंत्रण में है और इस घटना में किसी का जानी नुकसान होने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि घटना में करोड़ों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बहरहाल दमकल विभाग आगजनी से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों का दल भी राजस्व अधिकारियों के साथ मौके के लिए रवाना हो गया है।दमकल विभाग के फायर आफिसर दुर्गा सिंह ने बताया कि आगजनी की घटना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है।
अभी तक आगजनी की घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंचे एसडीएम कुल्लूघटना की सूचना मिलने के बाद देर रात को एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला भी मौके पर पहुंचे हैं, जो प्रशासन की ओर से अपनी टीम के साथ एक घटना में हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं
