सोलन।राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कूपवी के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के कैंप का शुभारंभ तहसीलदार कूपवी राजेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया।
इस कैंप में विद्यालय के 53 स्वयंसेवी ने भाग लिया सात दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों ने गोद लिए गांव जुडू में प्राकृतिक रिसोर्स बावड़ी की सफाई गांव में कचरा इकट्ठा किया नंदपुर गांव कुपवी बाजार में मंदिर हॉस्पिटल बाजार में प्लास्टिक को इकट्ठा किया इसके साथ साथ स्वयंसेवी हर रोज को सुबह 5:00 बजे जागरण से रात्रि 10:00 बजे तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई गई जिसमें प्रातः भजन योगा आसन ड्रिल के साथ 2 विभिन्न विषयों के स्त्रोत पर्सन को बुलाकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इसमें बैंक प्रबंधक बलबीर सिंह, पुलिस के उप निरीक्षक रोशन लाल, प्रधानाचार्य जरवा जूनेली केदार सूर्यवंशी , डॉक्टर नीरज, मानसिंह, दिनेश अजय प्रधानाचार्य हल्लां राम भज शर्मा , धर्मपाल टीजीटी एक्स प्रधान सुरेद्र विभिन्न विषयों की जानकारी देते हुए बच्चों को मोटिवेट किया। इस कैंप का समापन आज प्रधान ग्राम पंचायत कुपवी बबीता शर्मा, उपप्रधान सुरेश रावत प्रधान ने बच्चों को सामाजिक सेवा अनुशासन में रहकर कार्य करने की प्रेरणा दी । इस कैंप की विशेष उपलब्धि यही कि बच्चों ने गांव और बाजार को बिल्कुल साफ सुथरा बना दिया और लगभग 120 किलो प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया।
इस अवसर पर तहसीलदार राजेंद्र शर्मा स्थानीय पंचायत के प्रधान बबीता शर्मा उपस्थित रहे और प्रशासन से मांग की इसे यहां से उठाया जाए जाए इन बच्चों ने ने शपथ ली की हम प्लास्टिक को कूड़ेदान में डालेंगे और गांव और बाजार में भी लोगों को प्लास्टिक को कूड़ेदान में डालने वो अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का आग्रह किया।
कार्यक्रम अधिकारी विनीता चौहान वह राय सिंह रावत ने 7 दिनों तक बच्चों के साथ रहकर इस कैंप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह जानकारी राय सिंह रावत, प्रिंसिपल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुपवी ने दी।

You missed