शिमला। शिमला शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विरेन्द्र बांश्टू, शिमला ग्रामीण बसन्तपुर व मशोबरा ब्लाॅक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंन्द्र वर्मा व विक्रम ठाकुर के संयुक्त नेतृत्व में जिलाधीश कार्यालय के बाहर केन्द्र की एनड़ीए सरकार ने किसान विरोधी बिल जो राज्यसभा में पारित किया है के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव व शिमला शहरी के प्रभारी निशांत ठाकुर भी विशेष तौर पर मौजूद रहें।
प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव निशांत ठाकुर ने कहा कि कृषि विधेयकों के राज्यसभा में पारित होने पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस इस का कड़ा विरोध करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों को पूंजिपतियों का गुलाम बना रहें हैं जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा। उन्हांेने कहा कि लोगों का पेट भरने वाला किसान ही जब बर्बाद हो जाएगा तो देश व प्रदेश का विनाश संभव हंै। उन्होंने कहा कि पहला, अनाज मण्ड़ी यानि एपीएमसी एक्ट को खत्म करने से कृषि उपज खरीद व्यवस्था पूरी तरह नष्ट हो जाएगी।
ऐसे में किसानांे को न तो न्यूनत्म समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलेगा और न ही बाजार भाव के अनुसार फसल की कीमत। उन्होंने कहा कि अगर पूरे देश की कृषि उपज मण्ड़ी व्यवस्था ही खत्म हो गई, तो इससे सबसे बड़ा नुक्सान किसान-खेत मजदूर को होगा और सबसे बड़ा फायदा मटठीभर पूंजीपतियों को होगा।निशांत ठाकुर ने कहा कि केन्द्र की भाजपानीत सरकार ने तीन विधेयकों के जरिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली को खत्म करने का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा और किसानो को बड़े काॅरपोरेट घरानों के रहम पर छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्यादेशों द्वारा मनमाना बदलाव अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुॅचाना चाहती हैं। जिसका हिमाचल युवा कांग्रेस कड़ा विरोध करती हैं।
इस मौके पर शिमला शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विरेन्द्र बांश्टू, शिमला ग्रामीण बसन्तपुर व मशोबरा ब्लाॅक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंन्द्र वर्मा व विक्रम ठाकुर ने भी अपने-अपने विचार रखें।इस अवसर पर योगेश, विनू मैहता, हेमराज, संदीप चैहान, मनोज चैहान, संजय, बलजीत, माला ठाकुर, अतुल ठाकुर, विजय ठाकुर, मोहित शेघरी, अमित, रोहित शिवम राणा, निखिल लूुवा, अंकित, दिपक गिल, बलजीत सिंह, गौरव कुमार, सुमित व अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
