नई दिल्ली. दिल्ली स्थित जंतर मंतर प्रदर्शन की इजाजत की मांग वाली किसान संगठनों की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि एक तरफ किसान संगठनों ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. और दूसरी ओर आंदोलन भी कर रहे हैं. ऐसा कैसे हो सकता है? ऐसे में सुप्रीम कोर्ट इस बात पर विचार करेगा कि कोई व्यक्ति या संगठन आंदोलन में लंबित मामलों पर प्रदर्शन कर सकता है या नहीं.

बता दें कि किसान महापंचायत ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी की उन्हें दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत दी जाए। लेकिन किसान महापंचायत ने इसके समानांतर राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कृषि कानूनों को चुनौती भी दी है. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने आपत्ति जताते हुए कहा कि किसान संगठनों ने एक तरफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है और दूसरी ओर आंदोलन भी कर रहे हैं. ऐसा कैसे हो सकता है?

You missed