हिमाचल में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। कल रात से रुक रुक कर हो रही बारिश का क्रम लगातार जारी है। जिले के शलखर गांव के खोतंग नामक स्थान पर बारिश के चलते कल रात बाढ़ आई। बाढ़ का मलबा आने से कुछ वाहनों को तो नुकसान पहुंचा है। लेकिन वहीं राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच सड़क मार्ग पर मलबा आने की वजह से अवरुद्ध है।देर रात हुई भारी बारिश से किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

वहीं प्रशासन का कहना है कि बारिश में पहाड़ी से मलबा आने के कारण सड़क बंद हुई है. सड़क से मलबा हटाने और ट्रैफिक चालू कराने के लिए जरूरी मशीनरी मौके पर भेजी जा रही है. बहुत जल्द सड़क को खोल दिया जाएगा. प्रशासन ने लोगों से अपील की जा रही है कि अनावश्यक रूप से यात्रा ना करें.

You missed