शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पति पत्नी के असीम प्रेम, प्यार व आस्था के प्रतीक करवा चौथ पर महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि यह व्रत महिलाओं की आस्था, उनकी प्रेरणा और समर्पण का एक ऐसा प्रतीक है जिसमें महिलाएं पूरा दिन नीरआहार रहते हुए अपने जीवन साथी की लंबी आयु की कामना करती है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि करवा चौथ, दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति प्रेम व समर्पण का पर्व है। यही वजह है कि सदियों से चली आ रही है उन्होंने कामना की है कि यह ब्रत पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार आस्था समर्पण एवं विश्वास को हमेशा ऐसे ही प्रगाढ़ बना कर रखेगा।

You missed