चंबा : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन बुधवार को अपने गृह जिला चंबा पहुंचे हैं। डलहौजी के बनीखेत हैलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। जानकारी के मुताबिक हर्ष महाजन दो दिनों तक चंबा में ही रहेंगे और उसके बाद भाजपा का चुनाव प्रचार संभालेंगे। हर्ष महाजन और धर्मपाल ठाकुर एक साथ चौपर के माध्यम से बनीखेत पहुंचे हैं।
