सोमवार को ठोडो ग्राउंड सोलन में होने वाले आम आदमी पार्टी की रैली आयोजित होगी. जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हिमाचल के पंचायत प्रमुखों को संबोधित करने वाले हैं. वही इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे. आज ठोड़ो मैदान दोलन में कल होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज ग्राउंड पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि लगातार आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार को बढ़ा रही है. इसी के चलते पंचायत स्तर पर लोगों को जोड़ा जा रहा है.

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि पंचायत स्तर पर जोड़े गए लोगों को ही संबोधित करने के लिए कल दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आने वाले हैं. लोगों में उनके आने को लेकर काफी उत्साह है. उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता बदलाव चाहती है और ऐसे में यह बदलाव अब आप पार्टी लाने वाली है. सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि कल हिमाचल प्रदेश की 3615 पंचायतों के 8380 पंचायत प्रमुखों को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शपथ दिलाएंगे.

You missed