आज नवंबर महीने का अंतिम दिन है और कल से दिसंबर शुरू होने वाला है. यूं तो एक जनवरी से नए साल की शुरुआत होती है, जिसके साथ नए बदलाव देखने को मिलते हैं. लेकिन इस बार दिसंबर का महीना भी अपने साथ नया चेंज लेकर आ रहा है. इन बदलावों का सीधा असर हमारे रोजाना के जीवन और दिनचर्या पर पड़ने वाला है. इन्हीं बदलावों में से एक है. ए़टीएम से पैसे निकालने का तरीका. हालांकि इसमें आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है और ऐसा भी नहीं है कि आप ए़टीएम से पैसा नहीं निकाल सकेंगे. आपको तो बस इसके लिए एक छोटी से प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा. हालांकि पैसे निकालने का यह तरीका बेहद ही सरल है.
एटीएम से पैसा निकालने का ये है नया तरीका
दरअसल, एक दिसंबर से एटीएम से पैसे निकालने का तरीका बदल सकता है. क्योंकि एटीएम से पैसे निकालने का जो तरीका अभी चलन में है, उसमें फ्रॉड होने की ज्यादा आशंका बनी रहती है. ताजा जानकारी के अनुसार देश का जानामाना बैंक पंजाब नेशनल बैंक दिसंबर में एटीएम से पैसा निकालने के तरीके में बदलाव ला सकता है. नए प्रक्रिया के अनुसार एक दिसंबर से जैसे ही आप अपना एटीएम कार्ड एटीएम में इन्सर्ट करोगो तो आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी(वन टाइम पासवर्ड) जेनरेट होगा. अब आपको यह ओटीपी नंबर एटीएम स्क्रीन कर दिए कॉलम में भरना होना और ऐसा करने बाद में आप एटीएम से अपना पैसा निकाल सकेंगे.
