शिमला। जिला में बीते कल से 25 वर्षीय नरेंद्र बलरैक उम्र 25 गांव करालटू डाकघर कलबोग तहसील कोटखाई जिला शिमला घर से लापता था जिसकी शिकायत पुलिस चौकी बागी में करवाई गई थी। पुलिस की तलाश उस वक़्त खत्म हो गई जब आज समय 11:00 बजे के करीब बागी से नारकंडा सड़क मार्ग के बीच सिद्धपुर से 3 किलोमीटर आगे गाड़ी नंबर एचपी 63 – 1006 सिलेरियो गाड़ी रोड से तकरीबन 500 मीटर गहरी खाई में गिरी मिली। जिसमें सवार नरेंद्र की मौत हो गई है।
शव को पुलिस द्वारा रेस्क्यू करके रोड तक हुंचाया गया व पोस्टमार्टम के लिए ननखड़ी ले जाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार जनों को सौंप दिया जाएगा।
