शिमला। जिले के थाना सुन्नी के तहत खटनोल के नजदीक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग मामलों में दो गाड़ियों को जब्त किया है। दोनों गाड़ियों में सवार करीब आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें एक गाड़ी में पूर्व सेवानिवृत्त आईएएस अफसर दीपक सानन थे। पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि कोरोना महामारी के बीच यहां दो गाड़ियां पहुंची हैं। इनमें कुछ लोग आए हैं। इस पर तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खटनोल के आसपास दोनों गाड़ियों को पकड़ लिया।
सभी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में गाड़ियों में मौजूद लोगों ने बताया कि वे शाली माता मंदिर से लौट रहे थे। पुलिस पूछताछ में कोई परमिशन के दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा पाए। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
आरोपियों के खिलाफ हो रही कानूनी कार्रवाई: डीएसपी सिटी
डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि दो अलग-अलग मामलों में दो गाड़ियों को पुलिस ने जब्त किया है। इनमें पूर्व आईएएस अफसर दीपक सानन समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ सुन्नी पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
