नई दिल्ली। भारत में #Omicron के 961 मामले हैं, जिनमें से 320 रोगी ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव, लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में पिछले सप्ताह औसतन 8,000 से अधिक मामले प्रति दिन दर्ज किए गए। कुल मिलाकर मामले की पॉजिटिविटी रेट 0.92% है। 26 दिसंबर से, देश में रोजाना 10,000 मामले सामने आ रहे हैं। मिजोरम के 6 जिलों, अरुणाचल प्रदेश के एक जिले, पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित 8 जिलों में 10% से अधिक की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट नोट की जा रही है। 14 जिलों में साप्ताहिक मामले की पॉजिटिविटी रेट 5-10% के बीच है। दूसरी तरफ, प्रो. मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली के निदेशक डॉ नरेश गुप्ता का कहना है कि कथित तौर पर 70% #Omicron पर्श करने से भी फैल सकता है।
इस वैरिएंट की संक्रामकता अधिक है और यह समुदाय में एक बार आग की तरह फैलने वाला है क्योंकि आपको पता नहीं चलेगा कि अगला व्यक्ति संक्रमित है या नहीं है। ICMR के DG डॉ बलराम भार्गव का कहना है कि टीकाकरण से पहले और बाद में मास्क का उपयोग जरूरी है और सामूहिक समारोहों से बचना चाहिए। कोरोनावायरस के पहले और वर्तमान में उपचार के दिशा-निर्देश समान हैं।
होम आइसोलेशन एक महत्वपूर्ण तरीका बना हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी COVID टीके, चाहे वे भारत, इज़राइल, अमेरिका, यूरोप, यूके या चीन के हों, मुख्य रूप से रोग-संशोधित होते हैं। वे संक्रमण को नहीं रोकते हैं। एहतियाती खुराक मुख्य रूप से संक्रमण, अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु की गंभीरता को कम करने के लिए है।
बढ़ते संक्रमण के बीच राजनीतिक रैलियों में COVID नियमों के उल्लंघन पर नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल कहते हैं, “यह चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में है और यह इस मुद्दे को उठाने के लिए सही मंच नहीं है।”
