नई दिल्ली। कोरोना महामारी का नया रूप ओमिक्रोन वायरस (Omicron) भारत में भी प्रवेश कर गया है। सरकार ने बताया कि कर्नाटक में Omicron वैरिएंट के दो केस मिले हैं। इनके सम्पर्क में आए मरीजों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अपील की गई है कि लोग घबराएं नहीं। कोरोना महामारी से बचाव से जुड़े नियमों का पालन करें। जैसे- मास्क लगाएं, भीड़ से बचें, समय-समय पर हाथ धोते रहें, कमजोर इम्युनिटी वाले लोग घर से बाहर न निकलें, बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें, साथ ही गैर-जरूरी यात्रा से बचें। पढ़िए भारत में ओमिक्रोन की एंट्री (Omicron enters India) से जुड़ी हर ताजा खबर

भारत में ऐसे हुई ओमिक्रोन की एंट्री, कब-कहां और कैसे मिले केस

ओमिक्रोन से संक्रमित दो मरीजों में से एक विदेशी नागरिक है जो देश छोड़कर जा चुका है। दूसरा कर्नाटक का एक स्थानीय व्यक्ति है जिसका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। यानी वो कहीं विदेश आया-गया नहीं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दोनों रोगियों के सम्पर्क में आए लोगों को पता लगाया जा रहा है और उनकी जांच भी की जा रही है।

अच्छी बात यहै कि दोनों मामले हल्के हैं। मरीजों में कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखे हैं। दोनों मरीजों को कोविड वैक्सीन के दोनों टीके लग चुके हैं। केंद्र ने कहा कि खतरे वाले देशों से आने वाले यात्रियों को आगमन पर अनिवार्य आरटी-पीसीआर परीक्षणों से गुजरना पड़ता है और यदि वे सकारात्मक पाए जाते हैं, तो उनका इलाज प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की और ओमाइक्रोन स्थिति पर चर्चा की। बोम्मई ने कहा कि यात्रियों के लिए नए एसओपी की घोषणा जल्द की जाएगी।

You missed