शिमला। हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा की अध्‍यक्षता में आउटसोर्स करमचारियों के लिए सरकार द्वारा गठित कमेटी के चेयरमैन जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से मुलाकात की. महासंघ ने आउटसोर्स करमचारियों की नौकरी की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की.मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए चिंतित है और भरोसा दिलाया की आउटसोर्स करमचारियों की नौकरी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही निति बनाई जाएगी.

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी आउटसोर्स करमचारियों के विषय पर बहुत गंभीर और उनके साथ हो रहे हैं शोषण से अवगत हैं. महासंघ ने कहा कि अगर आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाई जाती है तो प्रदेश का आउटसोर्स कर्मचारी सरकार के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम करेगा.

You missed