Spread the love

ऊना।जिला में एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ दूरभाष पर अभद्र व्यवहार करने व गाली गलौच करने पर पिता-पुत्र के ख़िलाफ़ केस दर्ज हुआ है। पुलिस अधिकारी ने आरोप लगाया है कि हरोली थाना के तहत गांव लोअर बढ़ेरा की रहने वाली एक विवाहिता ने शिकायत की थी कि इसके ससुराल पक्ष के लोग इसे परेशान करते हैं। जिससे वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई की उसे ससुराल से उसके मायके कांगड़ा पहुंचाया जाए।

लाकडाउन के बीच पुलिस ने पीड़िता विवाहिता का कर्फ्यू पास बनवाकर व गाड़ी का प्रबंध करके सुरक्षित मायके भी फ्री पहुंचाया, लेकिन रात करीब 8 बजे शिकायतकर्ता के भाई व पिता ने महिला अधिकारी को फोन किया और आरोपी ससुराल वालों पर कोई कार्रवाई ना करने का हवाला देते हुए गाली गलौच करते हुए दुर्व्यवहार किया, जबकि उसे धमकियां तक दी। यह भी आरोप लगाया कि पुलिस रिश्वत लेकर कार्रवाई नहीं कर रही, जिस पर महिला अधिकारी ने कांगड़ा निवासी पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You missed