सोलन : इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 308 ज़ोन वन के मुख्य क्लब्स इनरव्हील क्लब सोलन, इनरव्हील क्लब सोलन मिडटाउन, इनरव्हील क्लब सोलन सिटी द्वारा सवास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन ।
सोलन शहर के मुख्य तीन क्लब्स के सहयोग से निशुल्क स्तन कैंसर जांच कैंप लगाया गया। कैंप का डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन गुरप्रीत कौर ने दीप प्रज्वलित कर कैम्प का शुभारंभ किया । इस दौरान जोनल कॉउंसल्लोर संगीता त्रेहन, जेड सी सी नीलम साहनी सहित तीनों क्लब की अध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रही । शिविर में न केवल मुफ्त चिकित्सा परामर्श दिया गया, बल्कि स्तन कैंसर के बारे में महिलाओं को जागरूक भी किया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन गुरप्रीत कौर ने बताया कि कैंप में करीब सौ महिलाओं की जांच की गई और उन्हें आवश्यक सलाह और परामर्श दिया गया।
जिन महिलाओं को मैमोग्राफी की जरूरत थी ।इस शिविर में मरीजों की कैंसर रोग के लक्षण की जांच की गई । साथ ही लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक भी किया गया ।

You missed