Spread the love

बिलासपुर/सीमा राव : आयुर्वेद तन, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार करता है। आयुर्वेद में न केवल उपचार होता है बल्कि यह जीवन जीने की कला को भी सिखाता है।आयुर्वेद चिकित्सा का इतिहास उतना ही पुराना है जितना स्वयं प्रकृति का । वैश्विक महामारी कोविड -19 के दौरान आयुर्वेद ने अपनी ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया था और कोविड -19 महामारी से लड़ने के प्रयासों में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिये आयुर्वेदिक सामग्री का भी उपयोग हुआ था। इसी कड़ी के चलते एनटीपीसी कोलडैम स्टेशन द्वारा धनवंतरी अस्पताल कोलडैम के सहयोग से हर दिन हर घर आयुर्वेद अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत ध्वाल एवं एनटीपीसी टाउनशिप जमथल में अमर ज्योति सांस्कृतिक कला मंच द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद के बारे में जागरुक किया गया।

इस नुक्कड नाटक में लगभग 300 स्कूली बच्चों एवं आमजन ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर कुलविंदर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक कोलडैम, हरमिंदर कौर,अध्यक्षा संगिनी संघ, लव टंडन, महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण, राजेश बिश्नोई मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

You missed