शिमला : हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।आम आदमी पार्टी हिमाचल में आज उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। अपनी पहली सूची में आप नेता डॉ राजन सुशांत को फतेहपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है जबकि मनीष ठाकुर को पौंटा साहिब से चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी की पहली सूची में लाहौल स्पीति से सुदर्शन जसपा और नगरोटा सीट से उमाकांत डोगरा को प्रत्याशी बनाया है।पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी डॉ संदीप पाठक ने पहली सूची जारी की है। बता दें कि हिमाचल में नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में पहली सूची जारी करने के बाद अन्य पार्टियों की धुकधुकी बढ़ा दी है।

