. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले मुख्यमंत्री जयराम और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मांगे सार्वजनिक माफी : आप

. सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन मामले में ईडी से जवाब मांगा, पूछा – किस आधार पर बदला गया जज, भाजपा सरकार का षड़यंत्र आया सबके सामने : आप

सोलन : आज सोलन में आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं पर जमकर बरसे। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि दिल्ली की अदालत ने सत्येंद्र जैन को बेनामी संपत्ति के सभी आरोपों से बरी कर दिया है। जिससे साबित होता है कि आम आदमी पार्टी के डर से भाजपा सरकार ने ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर सत्येंद्र जैन को झूठे केसों में फंसाया था।

सत्येंद्र जैन ने हिमाचल में जयराम सरकार की बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोली, जिससे बौखलाकर भाजपा ने साजिश रची है। अब अदालत के आदेश के बाद भाजपा की गंदी राजनीति एक्सपोज हुई है। हिमाचल की जनता देख रही है कि भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए कई षड़यंत्र रच रही है। आप हिमाचल के चुनाव प्रभारी और दिल्ली स्वास्थ्य मॉडल के जनक सत्येंद्र जैन को राहत देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन पर लगे बेनामी संपत्ति के सभी आरोपों से दोष मुक्त कर दिया है। जिससे साबित होता है कि भाजपा ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ साजिश रची और ईमानदार से काम करने वाले सत्येंद्र जैन को 3 माह से जेल में रहना पड़ा। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि कट्टर ईमानदार पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता भाजपा के षड्यंत्र से डरने वाला नहीं है।इसके अलावा सुरजीत ठाकुर ने बताया कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा कि किस आधार पर जज बदला गया। सेशन कोर्ट अपना निर्णय लेने ही वाली थी कि भाजपा सरकार ने गैर संवैधानिक तरीके से जज को ही बदल दिया। आज हाई कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा कि ऐसे कैसे बदला गया जज। जिससे सत्येंद्र जैन को झूठे केस में जेल में बंद रखने का भाजपा सरकार का षड़यंत्र सबके सामने आया है।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सत्येंद्र जैन के प्रयासों से आम आदमी पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिला। आप को मिले जनसमर्थन से भाजपा नेता बौखला गए। जिससे आम आदमी पार्टी को हिमाचल में रोकने के लिए भाजपा ने षड़यंत्र रचा। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हर रैली पर सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे। अब अदालत ने सत्येंद्र जैन को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। जिससे मुख्यमंत्री जयराम और अनुराग ठाकुर को सार्वजनिक रुप से सत्येंद्र जैन और आम आदमी पार्टी से माफी मांगनी चाहिए। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का मकसद भ्रष्टाचार को खत्म करना नहीं है बल्कि आम आदमी पार्टी को हिमाचल में आने से रोकना है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के राज में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल है। आम आदमी पार्टी हिमाचल के लोगों को दिल्ली मॉडल पर शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं देने की बात कर रही है जो कांग्रेस और भाजपा नेताओं को हजम नहीं हो रही है। हिमाचल प्रदेश में अभी तक एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा सरकार का रिवाज था, जो आम आदमी पार्टी के आने से बदलने वाला है। जिसके कारण ही भाजपा नेता आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ षड़यंत्र कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ने मिलकर हिमाचल को लूटा है। अब भाजपा की भ्रष्ट राजनीति का चेहरा बेनकाब हो गया है। जनता देख रही है कि भाजपा सत्ता के लिए कितनी गंदी राजनीति पर उतर आई है।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि भाजपा हमारे ख़िलाफ़ सिर्फ़ और सिर्फ़ झूठे केस बना सकती है लेकिन सच को कोई पराजित नहीं कर सकता है। आम आदमी पार्टी का ईमानदार कार्यकर्ता बीजेपी के झूठे केसों से डरने वाला नहीं है। हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है क्यूंकि सच परेशान जरूर होता लेकिन पराजित नहीं होता। सतेंद्र जैन के बेनामी सम्पति मामले में बरी होने पर पूरे हिमाचल प्रदेश के आप कार्यकर्ताओं में एक नया जोश और सक्रियता है। इस बार का चुनाव हिमाचल की जनता बनाम ये रिवायती पार्टियाँ के बीच होगा, इस बार हिमाचल में बड़ा बदलाव होगा, प्रदेश के जनता परिवर्तन के लिए तैयार है।

 

You missed