Spread the love

शिमला, 06 अगस्त 2026। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (HPSDMA), राजस्व विभाग, हिमाचल सरकार द्वारा आज शिमला में “आपदा के दौरान मीडिया संचार और सूचना प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को आपदा के समय संकट संचार, जिम्मेदार रिपोर्टिंग, समन्वित सार्वजनिक संदेश और सूचना प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल सरकार के राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक-सह-विशेष सचिव डॉ. पुष्पेंद्र राणा ने की। इस अवसर पर राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री निशांत ठाकुर और श्री सुनील वर्मा भी मौजूद रहे।

कार्यशाला में तकनीकी सत्र श्री हृदयेश जोशी और श्री मयंक अग्रवाल द्वारा संचालित किए गए। इसके बाद आपदा के दौरान मीडिया समन्वय और प्रमाणिक सूचना के प्रसारण पर एक इंटरैक्टिव सत्र भी हुआ।

कार्यशाला का उद्देश्य आपदा की स्थिति में मीडिया कर्मियों की क्षमता को मजबूत करना और अफवाहों को रोककर आम जनता तक सही और समय पर जानकारी पहुंचाना है।

You missed