शिमला : हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ की बैठक डॉ अनुपम बदन अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ की अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई। इस बैठक में डॉ राजेश राणा उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चिकित्सक संघ, डॉक्टर चांदनी राठौर उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चिकित्सक, डॉ प्रवीण चौहान कोषाध्यक्ष, डॉक्टर कल्याण सिंह अध्यक्ष कुल्लू इकाई, दिलबाग सिंह अध्यक्ष चंबा इकाई, डॉक्टर दीपक कैंथला अध्यक्ष शिमला इकाई डॉक्टर विकास ठाकुर अध्यक्ष मंडी इकाई, डॉक्टर सनी धीमान अध्यक्ष कांगड़ा इकाई, डॉ जितेंद्र रुड़की मुख्य सलाहकार मंडी इकाई, डॉ विजय राय महासचिव मंडी इकाई, डॉ अनंत विजय राघव महासचिव सिरमौर इकाई, डॉक्टर मोहित महासचिव हमीरपुर इकाई, डॉक्टर कमल महासचिव सोलन इकाई, डॉक्टर योगराज महासचिव शिमला इकाई, डॉक्टर करण हितेषी महासचिव चंबा इकाई, डॉ अनुभव नेगी महासचिव किन्नौर इकाई, डॉ जितेंद्र डॉक्टर राहुल कराना एवं डॉ विवेक शारदा ऊना इकाई, डॉ रोशन ठाकुर आरडीए नेरचौक, डॉ विशाल जमवाल आरडीए नेरचौक, डॉ उमेश, डॉक्टर अंकुश, डॉक्टर पारस सहगल आदि संघ के सदस्य मौजूद थे। संघ की मुख्य कार्यकारिणी समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि आज से हिमाचल प्रदेश के सभी डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर पूरे हिमाचल में काले बिल्ले लगाकर अपने कार्य क्षेत्र में काम करेंगे।बता दें कि सरकार ने फील्ड में तैनात विशेषज्ञ डॉक्टरों का अकादमिक भत्ता 7,500 से 18,000 रुपये किया है। लेकिन मेडिकल कॉलेजों में सेवाएं दे रहे विशेषज्ञों को इससे दूर रखा गया है। जब फील्ड का डॉक्टर मेडिकल कॉलेज में सेवाएं देने आएगा तो उसे यह भत्ता नहीं मिलेगा। ऐसे में उक्त डॉक्टरों का मासिक वेतन कम होगा। इसके साथ ही डॉक्टरों की रेगुलर टाइम बाउंड प्रमोशन की भी मांग है।

You missed