Flipkart Big Diwali Sale का आज आखिरी दिन है, यानी कि ढेरों स्मार्टफोन्स पर मिल रहे ऑफर्स का फायदा आज के बाद नहीं मिलेगा। दिवाली के मौके पर नया फोन खरीदना चाहते हैं तो सेल खत्म होने से पहले बेस्ट डील्स का फायदा जरूर उठाना चाहिए। इस सेल में सैमसंग से लेकर गूगल और रियलमी के दमदार स्मार्टफोन्स बड़ी छूट पर मिल रहे हैं। हम सेल की बेस्ट स्मार्टफोन डील्स एकसाथ लेकर आए हैं।
Samsung Galaxy S21 FE 5G
सैमसंग के प्रीमियम फैन एडिशन स्मार्टफोन को सेल के दौरान केवल 32,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। साथ ही पुराना फोन एक्सचेंज करने पर इसपर 18,500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। बैंक ऑफर्स का फायदा भी इस 5G डिवाइस पर दिया जा रहा है।Google Pixel 6a
गूगल के अफॉर्डेबल डिवाइस पर मिल रहा डिस्काउंट फ्लिपकार्ट सेल का बड़ा हाइलाइट है। करीब 44,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किए गए इस फोन को सेल में 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। SBI बैंक कार्ड्स और फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ इस फोन पर अतिरिक्त छूट मिलेगी और 18,500 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है।सैमसंग के इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर पूरे 25,000 रुपये की छूट फ्लिपकार्ट सेल में मिल रही है। 84,999 रुपये कीमत वाला यह फोन ग्राहक 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, इस फोन पर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा भी दिया जा रहा है।
