सोलन : आखिल भारतीय नृत्य नाटक एवं संगीत प्रतियोगिता का चार दिवसीय आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ इस समापन समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक सोलन डा0 कर्नल धनी राम शाण्डिल ने की, इस अवसर पर शांडिल ने कहा कि राष्ट्र स्तरीय आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करने की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन के माध्यम से सोलन वासियों को देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत, लोक गीतों व लोकनृत्यों को देखने व समझने का मौका मिलता है वही पोशाक के माध्यम से देश के दुसरे राज्यों के परिधानों एवं आभूषणों को निहारने का अवसर मिलता है. इस अवसर पर उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से संस्था को 31 हजार रुपये देने की घोषणा भी की.

इस समापन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल कला परिषद हरियाणा के निदेशक डा0 संजय भासीन ने कहा कि फिलफाट फोरम सोलन देश की दुसरी स्वैच्छिक संस्थाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत है यह संस्था सफलतापूर्वक विगत 36 वर्षों से कला की सेवा में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है….

उन्होंने फिलफाट फोरम को न्योता दिया कि वह सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का आयोजन करती है तो कला परिषद भरपूर सहयोग देने का वायदा करती है इस मोके पर पूर्व निदेशक पर्यटन विकास बोर्ड व वर्तमान में हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेन्द्र सेठी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे…
समापन समारोह में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.. और विशेष रूप से फिलफाट की ओर से “पोषाक” कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, बाद में पुरस्कार वितरण किए गए…!!

You missed