शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के डाउन डेल से दो दिन पहले दीवाली की रात से लापता पांच साल के बच्चे योगराज के अवशेष मिल गए है। बच्चे के अवशेष घर से एक किलोमीटर दूरी पर मिले है। बतया जा रहा है कि बच्चे को जानवर ने खाया है और अभी तक ये पहचान नही हो पाई है ये अवशेष बच्चे के ही है। बच्चे का सर आठ सौ मीटर की दूरी पर मिला है जबकि अन्य कुछ अवशेष अलग जगह पर मिले है। अब अवशेष का पोस्टमार्टम करने के बाद ही इसका खुलासा होगा।सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ संदीप चौधरी ने कहा आज सर्च ऑपरेशन के दौरान घर से 800 मीटर की दूरी पर शव के कुछ अवशेष मिले है और पोस्टमार्टम के बाद ही बताया जा सकता है कि जो अवशेष मिले है वो उसी बच्चे के है।
बीते दो दिनों से वन विभाग और पुलिस टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया था और आज खोजी कुत्तो की मदद से ही पुलिस अवशेष ढूंढने में सफल रही। सर्च के दौरान पहले पुलिस को जंगल मे बच्चे की पेंट मिली थी और आज भी स्निफर डॉग की मदद से खोज के दौरान पुलिस को कुछ अन्य कपड़े व अवशेष मिले है जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि 3 माह पहले भी राजधानी के कनलोग में भी एक छोटी बच्ची को तेंदुए ने घर के बाहर से उठा कर अपना शिकार बनाया था और उसका शव भी घर के साथ लगते 200 मीटर के दायरे में ही मिला था।
