शिमला| हिमाचल में जैसे जैसे चुनाव प्रचार हो रहा है वैसे ही समीकरण भी बदल रहे है| जिसका ताज़ा उदहारण हिमाचल प्रदेश की जुब्बल-नावर-कोटखाई (जेएनके) विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा ने चुनावी रैली में पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा सहित पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अमर रहे के नारे लगाना है । निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा ने कहा कि उनके पिता हमेशा बागवानों के लिए जीए। आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे चुनाव चिह्न भी सेब ही मिला है। मैं बागवानी को नई दिशा में ले जाने के लिए अपने विजन को लेकर जनता के बीच जा रहा हूं। पिता के पद चिह्नों पर चलकर में बागवानी के उत्थान के लिए कुछ करना चाहता हूं।
इसलिए क्षेत्रवासियों से एक मौका मांग रहा हूं। चेतन ने कहा कि वह जनसेवक बनकर जनता के बीच रहेंगे। उनका मुकाबला दो राष्ट्रीय स्तरीय पार्टियों से हैं, ऐसे में क्षेत्र लोगों का साथ मुझे ताकत दे रहा है। क्षेत्र में जुडी भीड़ से अंदाजा लगया जा सकता है की यहां पर किस तरह से तेजी के साथ चुनावी समीकरण बदल रहे है| कही ऐसा तो नही निर्दलीय उम्मीदवार चेतन बरागटा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के इस गढ़ में उनके नाम पर वोट मांग कर भाजपा पर निशाना साध रहे हो| अब आने वाले दिनों में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा|
