Spread the love

चंबा। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की बुधवार रात करंट लगने से मौत हो गई। वह मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों के तहत झंडे लगा रहे थे। इसी दौरान बिजली की तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गए। हादसा देर रात हुआ।कलेट पंचायत के प्रधान श्याम शर्मा ने चंद्रमणि कुलेठी की मौत की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। चंद्रमणि के असमय निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों में दुख का माहौल है।चंद्रमणि कुलेठी चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की होली घाटी से संबंध रखते थे। युवा कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे। चंद्रमणि स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं और युवाओं व छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते थे। संगठन में सक्रिय भूमिका के चलते उन्होंने युवा राजनीति में अपनी पहचान बनाई थी।

अक्तूबर 2026 में दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद भी वह चर्चा में आए थे। संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले चंद्रमणि के आकस्मिक निधन से युवा कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। होली घाटी के लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है। क्षेत्र ने एक सक्रिय युवा राजनीतिक चेहरा खो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed