Spread the love
शिमला। पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना पश्चिम में दर्ज चिट्टा बरामदगी के मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दिनांक 13.10.2026 को शोघी चौकी के नजदीक नाकाबंदी के दौरान एक बस की तलाशी में ऊपर रैक पर रखे काले रंग के पिट्ठू बैग से लगभग 36 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई थी। बैग का मालिक मौके पर नहीं मिलने के कारण अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।मामले के अन्वेषण के दौरान डिजिटल साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड तथा CCTV फुटेज के विश्लेषण के आधार पर अविनाश कपूर (31 वर्ष), निवासी रामपुर, जिला शिमला; विशाल ठाकुर (26 वर्ष), निवासी रामपुर, जिला शिमला; तथा खुशवंत सिंह (31 वर्ष), निवासी रामपुर, जिला शिमला की संलिप्तता सामने आई। अविनाश कपूर को 16.10.2026 को गिरफ्तार किया गया, जबकि विशाल ठाकुर और खुशवंत सिंह को 19.10.2026 को पुलिस थाना बालूगंज की टीम ने रामपुर से गिरफ्तार किया।तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में आगामी अन्वेषण जारी है।शिमला पुलिस नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed