Spread the love

शिमला। SJPNL की 24×7 निरंतर दबावयुक्त जल वितरण परियोजना के अंतर्गत 103 रेन शेल्टर से नाभा डिस्पेंसरी तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य आगामी 20 दिनों तक किया जाएगा। यह कार्य प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक चलेगा।कार्य के दौरान इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। अतः आम जनता एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखें।पाइपलाइन बिछाने से शिमला शहर की जल वितरण व्यवस्था के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और भविष्य में जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद है। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed