चंबा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले महीने से मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत गरीब परिवारों की पात्र सभी महिलाओं को 1,500-1500 रुपये की प्रतिमाह वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजना के लाभार्थी परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य बीमा कार्ड के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी। सोलन में आयोजित होने वाले अधिवेशन में सांसद प्रियंका गांधी की मौजूदगी में योजना की शुरुआत की जाएगी। मंगलवार को भटियात दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की।
भाजपा पर साधा निशाना
