शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। शिमला जिला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PET/PST) 27 नवंबर से 05 दिसंबर 2026 तक पुलिस लाइन्स भराड़ी, शिमला में आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 9,151 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे, जिनमें 6,444 पुरुष और 2,707 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

चरणबद्ध तरीके से होगा परीक्षण, अनुशासन और समय का रखें विशेष ध्यान

अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए शिमला पुलिस ने भर्ती प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से संपन्न करवाने की योजना बनाई है, ताकि प्रत्येक युवा को बिना किसी अव्यवस्था के अपनी शारीरिक दक्षता दिखाने का पूरा अवसर मिल सके। सभी अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित दिन और समय पर ही भर्ती स्थल पर उपस्थित होना होगा।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश:

  • अपने ई-कॉल लेटर (E-Call Letter) में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • भर्ती स्थल पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं।

  • तय समय पर पुलिस लाइन्स भराड़ी पहुंचें और पूरी प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखें।

शिमला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *