Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य की न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हाईकोर्ट की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के तहत उच्च न्यायिक सेवा के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

अजय मेहता को जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन), शिमला से स्थानांतरित कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिरमौर (नाहन) लगाया गया है।
मदन कुमार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, किन्नौर (रामपुर बुशहर) से स्थानांतरित कर प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, मंडी भेजा गया है।
अमन सूद को प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, मंडी से स्थानांतरित कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कांगड़ा (धर्मशाला) नियुक्त किया गया है।
नरेश कुमार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ऊना से स्थानांतरित कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कुल्लू के पद पर तैनाती दी गई है।
प्रकाश चंद राणा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कुल्लू से स्थानांतरित कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ऊना लगाया गया है।
परवीन चौहान को पीठासीन अधिकारी, श्रम न्यायालय-सह-औद्योगिक न्यायाधिकरण, कांगड़ा के पद से वापस बुलाते हुए, हिमाचल प्रदेश सरकार (शिमला) में प्रधान सचिव (विधि) के पद पर तैनात किया गया है।
राजेश चौहान को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-I के पद से पदोन्नत करते हुए, उनका स्थानांतरण कर उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन), शिमला के पद पर तैनात किया गया है।
डॉ. अबिरा बसु को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सरकाघाट के पद से पदोन्नत करते हुए, उनका स्थानांतरण कर उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश, किन्नौर (रामपुर बुशहर) के पद पर तैनाती दी गई है।
गौरव महाजन को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिरमौर (नाहन) से स्थानांतरित कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-I, शिमला लगाया गया है।
कांता वर्मा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-II, ऊना से स्थानांतरित कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-I, कुल्लू के पद पर तैनाती दी गई है।
अरविंद कुमार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-I, मंडी से स्थानांतरित कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-II, सोलन भेजा गया है।
परवीन गर्ग को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-I, शिमला से स्थानांतरित कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सरकाघाट नियुक्त किया गया है।
यजुवेंद्र सिंह को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-II, शिमला से स्थानांतरित कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-I, मंडी लगाया गया है।
विवेक खेनल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-II, सोलन से स्थानांतरित कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिरमौर (नाहन) की जिम्मेदारी दी गई है।
अमित मंडयाल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-I, कुल्लू से स्थानांतरित कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-II, कुल्लू के पद पर तैनात किया गया है।

You missed