Spread the love

शिमला। नेता विपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कामकाज तथा प्रदेश भाजपा संगठन की गतिविधियों की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री को दी।इससे पूर्व जयराम ठाकुर ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। पहाड़ी राज्य होने के कारण पर्यावरण, वन, विकास परियोजनाओं और संबंधित मंजूरियों से जुड़े विषय प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed