शिमला। भैया दूज के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। बुधवार को मनाए जाने वाले इस त्योहार पर महिलाएं सुबह सूर्योदय से शाम सूरज ढलने तक निगम की बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी। सरकार की ओर से महिलाओं को दी जाने वाली यह विशेष सुविधा रक्षाबंधन की तर्ज पर उपलब्ध करवाई जा रही है।

इससे त्योहार के दिन अपने भाइयों के घर जाने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी। खासकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए एचआरटीसी की बसें आवागमन का प्रमुख साधन हैं। नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें त्योहार के दिन आने-जाने के लिए किराए की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। रक्षाबंधन की तरह भैया दूज पर भी नि:शुल्क यात्रा की व्यवस्था से महिलाओं को त्योहार का तोहफा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed