Spread the love

शिमला (28 सितंबर)।  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज शिमला सहित सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए।

शिमला में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल और शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) के माध्यम से देश की महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन की मुख्य मांगें:

  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी: ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाते हुए उन्हें पद से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की गई।

  • देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एसआईआर (SIR) की आड़ में आम नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर मताधिकार का हनन है। पार्टी ने इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों व मुख्य चुनाव आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

प्रदर्शन में प्रमुख नेताओं की मौजूदगी

इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रमुख प्रतिभागी: चंद्र शेखर शर्मा, विजय चौहान, देवेंद्र ठाकुर, राजेश शर्मा, जनाब चंदेल, दीपक राठौर, ममता, अनुराधा, सुरेंद्र रेटका, पवन वर्मा, रमेश चंदेल, जितेंद्र ब्रागटा, पवन हिमटा, महेश वर्मा, दिनेश मेहता, राम सिंह जसवाल, राजेश्वर जसवाल, घनश्याम हिमराल, विशाखा मोदी, सत्या वर्मा, दीपक सुंदरयाल और महेंद्र कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed